वृद्धाश्रम , गौशाला व कुष्ठ आश्रम में जाकर विजय सांपला ने मनाया अपना जन्मदिन July 6, 2020July 6, 2020 Adesh Parminder Singh -बुजरुगों को बांटी मठियाइयां , फल व अन्य जरूरत का सामानहोशियारपुर 6 जुलाई (आदेश) : हमें अपना जन्मदिन, वर्षगांठ व अन्य खुशी के मौके वृद्धाश्रम , गौशाला व कुष्ठ आश्रम में जाकर मनाने चाहिए क्योंकि बुजरुगों व जरूरतमंदो के साथ जन्मदिन मनाने से उनका आर्शीवाद तो मिलता ही है इसके साथ साथ भगवान भी खुश होते है।उक्त बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रधान विजय सांपला ने अपना 60वां जन्मदिन पर अपनी धर्मपत्नी सुदेश सांपला के साथ वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से आर्शीवाद लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि बुजरुगों से आर्शीवाद लेकर उनके मन को शांति मिलती है तथा सच्चे आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है और इन स्थानों पर अपनी खुशी बांटने से उनकी खुशी और बढ़ जाती है । उल्लेखनीय है कि हर वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रधान विजय सांपला अपना जन्मदिन के मौके पर वृद्धाश्रम , गौशाला व कुष्ठ आश्रम में जाकर जन्मदिन मनाते है और दूसरों को भी इसी तरह जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित करते है Adesh Parminder SinghEDITOR CANADIAN DOABA TIMES Email: editor@doabatimes.com Mob:. 98146-40032 whtsapp www.doabatimes.comShare this:FacebookTelegramWhatsAppPrintTwitterLike this:Like Loading...