अश्र्विन मास में पितरों का तर्पण पूजन कर ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है: पंडित गुरदेव प्रसाद
मौदगिल परिवार द्वारा हवन यज्ञ में सहयोग दिया गया
(ब्राह्मण सभा ने संग्राद के अवसर पर किया हवन)
होशियारपुर ( CDT NEWS) परंपरा के अनुसार श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत होशियारपुर प्रत्येक संग्राद पर भगवान परशुराम भवन एकता नगर, खानपुरी गेट, होशियारपुर में हवन का आयोजन करते है। आज 16-09-2024 को संग्राद के अवसर पर प्रधान मधुसूदन कालिया के नेतृत्व में विश्व शांति के लिये संक्राति पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें मौदगिल परिवार की ओर से पंडित राजिंदर मोदगिल, श्रीमती रीटा मौदगिल, अविकल मोदगिल और तमीशा मोदगिल, डॉ. राजिंदर शर्मा, प्रदीप पाराशर, गीता पाराशर यजमान के रूप में शामिल हुए । हवन का आयोजन पंडित गुरदेव प्रसाद ने किया।
अपने प्रवचन में पंडित गुरदेव प्रसाद ने कहा कि आज सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है एवं आज अश्र्विन का महीना शुरू हुआ है। इस महीने में पितरों की तर्पण पूजा होती है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण पूजन ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। इस महीने में श्राद तथा नवरात्रि शुरू होते है जो 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और दशहरा उत्सव भी इसी महीने में मनाया जाता है।
हवन पूरा होने के बाद पंडित जी द्वारा आश्रवन मास का नाम वाचन किया गया, हनुमान चालीसा और भजन गायन के बाद भगवान परशुराम जी की आरती की गई। इसके बाद प्रसाद के रूप में नाश्ता किया गया। इस अवसर पर पंडित कमलेश शर्मा, पं. रमेश भारद्वाज, राज ऋषि पंडित, पं. ओंकार नाथ शर्मा, पं. किशन गोपाल मौदगिल, पं. तरसेम मौदगिल, पं. यशपाल शर्मा, पं. सुरेश कपटिया, पं. अनुराग कालिया, पं. मनोज दत्ता, पं. किशन शर्मा, पं. किशन चोबे, पं. दीपक शर्मा, पं. अमरजीत शर्मा, पं. अश्वनी कालिया, पं. पवन कुमार, राजन पंडित, पं. प्रताप शर्मा, छोटा अश्वनी आदि वे ब्राह्मण परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp