जागो कैप्टन जागो पंजाब की जनता का राशन दो, नवांशहर जिले के भाजपाईयों ने उपवास रख कर जताया रोष

जागो कैप्टन जागो पंजाब की जनता का राशन दो                                –नवांशहर जिले के भाजपाईयों ने उपवास रख कर जताया रोष                    नवांशहर, 1 मई (ब्यूरो चीफ सोरव जोशी) 
भारतीय जनता पार्टी नवांशहर के जिला प्रधान संजीव भारद्बाज ने कहाकि पंजाब की कैप्टन सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.42 करोड़ पंजाब वासियों के लिए पंजाब सरकार को भेजा गया गेहूं व दाल वितरण नहीं किया। इस के विरोध में आज एक दिन का उपवास रखा गया। जिले के सभी भाजपा नेताओं ने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उपवास रखा तथा सभी जिला नवांशहर के भाजपाईयों ने आज अनशन कर जरूरत मंदो को राशन देने का प्रण भी लिया। 

Related posts

Leave a Reply