नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग UPSC द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षाओं की तैयार कर रहे हैं उन अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर है। खबर यह है कि केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सूचना दी है कि कोरोना से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अपना अंतिम अवसर गंवा चुके अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान किया जाएगा।
न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की पीठ को केंद्र ने बताया कि ये फैसला सिर्फ एक बार के लिए उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी उम्र सीमा से ज्यादा हो गई है। अतिरिक्त अवसर की ये छूट सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनके पास सीएसई 2020 में बैठने के लिए आखिरी मौका था। सिर्फ इन्हीं कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट मिलेगी, वे सीएसई 2021 के लिए मान्य होंगे। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में बैठने के लिए अतिरिक्त अवसर उन्हें नहीं दिया जाएगा, जो परीक्षा अटेंप्ट करने की अपनी आखिरी नहीं गंवा रहे होंगे।
केंद्र सरकार और यूपीएससी के बीच इसे लेकर कई बार पहले भी सुनवाई हो चुकी है। इससे पहले शीर्ष न्यायालय ने इस बात का जिक्र किया था कि चार अक्टूबर 2020 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में ऐसे छात्र जो शामिल हुए थे लेकिन उनकी उम्र सीमा 2021 में खत्म नहीं हो रही है, उनकी संख्या 3,863 है।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp