भाजपा मण्डल व मोर्चा प्रभारी नियुक्त

                                                 
HOHIARPUR : भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय पठानिया की और से जारी किये गए प्रेस नोट में उन्होंने बताया कि पार्टी का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला पदाधिकारियों को अलग अलग मण्डलों व मोर्चा के प्रभारी नाते नियुक्त किया गया है।
जिसमें पूर्वी मण्डल में जिला महामंत्री विनोद परमार,पश्चिमी मण्डल में महामंत्री निपुण शर्मा,देहाती मण्डल में जिला उपाध्यक्ष विजय सूद,दक्षिणी मण्डल में जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया,हरदोखानपुर मण्डल में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा,शामचुरासी मण्डल में जिला सचिव सुधीर शर्मा,हरियाना मण्डल में जिला उपाध्यक्ष हरभजन कौर बोदल,अहिराना कलां में जिला सचिव यशपाल कौर,चब्बेवाल मण्डल में जिला सचिव बलविंदर कुमार बिंदी,कोट फतुही मण्डल में जिला सचिव सतबीर सिंह सत्ती,माहिलपुर मण्डल में जिला सचिव,गुरप्रीत कौर,सैला खुर्द मण्डल में जिला उपाध्यक्ष संजीव दुआ,गढ़शंकर मण्डल में जिला सचिव कुलवंत कौर व बीत मण्डल में जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा को प्रभारी लगाया गया है।इसी तरह जिला कार्यलय में सचिव जिला कार्यकारणी सदस्य शाम सुंदर दत्ता,जिला महिला मोर्चा का कार्यकारणी सदस्य मैडम राकेश सूद,एस.सी मोर्चा का मलकीत सिंह को जिला प्रभारी व राजकुमार को सह जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।युवा मोर्चा में प्रभारी के नाते जिलाध्यक्ष विजय पठानिया काम देखेंगे।किसान मोर्चा में प्रभारी के नाते सुधीर शर्मा,ओबीसी मोर्चा में डॉ इंद्रजीत शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा में संजीव जैन जिला प्रभारी नियुक्त किए गए है।

Related posts

Leave a Reply