विधायक अरुण नारंग पर हुए कातिलाना हमले पर की कडी निंदा

गढदीवाला 27 मार्च (चौधरी) : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास ने पंजाब की लाइन ऑर्डर की स्थिति पर सवालिया निशान खड़े करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अबोहर हल्के से विधायक अरुण नारंग पर कातिलाना हमले की कड़ी निंदा की है। इस मौके भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार विधायक की रक्षा नहीं कर सकती तो पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। मन्हास ने कांग्रेस सरकार पर दोष लगाते हुए कहा के पंजाब में गुंडागर्दी को शह दी जा रही है तथा पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।उन्होंने कहा के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब की बिगड़ती कानून अवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए अस्तीफा देना चाहिए।

Related posts

Leave a Reply