कैबिनेट मंत्री पर लगे वरिष्ठ महिला अधिकारी को अशलील मैसेज भेजने के आरोप, हो सकती है छुट्टी

CHANDIGARH : पंजाब के कैबिनेट मंत्री पर रात को एक वरिष्ठ महिला अधिकारी को कथित तौर पर अश्लील मैसेज भेजे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस दौरान महिला अधिकारी ने कैबिनेट मंत्री को पिछले माह सुधर जाने की चेतावनी दी थी मगर कैबिनेट मंत्री ने सुधरने की बजाए दोबारा रात को अश्लील मैसेज भेजने का काम शुरू कर दिया।

परेशान होकर महिला अधिकारी ने कैबिनेट मंत्री की शिकायत एक अन्य उच्चाधिकारी से की। मामला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तक पहुंच गया है। मुख्य मंत्री विदेश दौरे पर हैं और अपने कैबिनेट मंत्री से काफी आहत होकर उन्होंने कैबिनेट मंत्री को महिला अधिकारी से माफी मांगने को कहा है और मंत्री साहिब ने माफी मांग ली है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री महिला अधिकारी को अपने ही विभाग मेंं तैनात करना चाहते थे।

सूत्रों के अनुसार अब यह मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंच चुका है। हाईकमांड कैबिनेट मंत्री के संबंध मेंं कड़ी कार्यवाई करने के संकेत दे चुकी है। कहा यह भी जा रहा है कि विदेश से लौटने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट मंत्री को उसके पद से हटा सकते हैं कयोंकि लोक सभा चुनाव सर हैं और वो नहीं चाहते के यह मुद्दा विरोधी पाटिर्यो के हाथों में उछले।

Related posts

Leave a Reply