LATEST: चंडीगढ़ में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के करीबी गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ – पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन सोपू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुरलाल बराड़ की शनिवार देर रात चंडीगढ़ के इंडस्ट्रीयल एरिया, फेज-1 में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात एम्पोरियम मॉल में प्लेब्वाय नाइट क्लब के बाहर हुई। बराड़ रात करीब 12.30 बजे अकेले अपनी कार में जाने लगा तो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। बराड़ को 3 गोलियां मारी गईं। हालांकि फायरिंग में 7 गोलियां चलाई गईं। बराड़ सोपू का पूर्व अध्यक्ष भी था और उसके सिर, कंधे और हाथ में 3 गोलियां लगीं।
सूत्रों के अनुसार 15 दिन पहले सेंटरा मॉल के बाहर युवतियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था और बराड़ ने एक युवती को थप्पड़ मार दिया था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि गुरलाल बराड़ अक्सर क्लबों में आया करता था। बताया जा रहा है कि गुरलाल बराड़ के सोशल मीडिया अकाउंट से पता लगा कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास करीबी रहा है। फिलहाल इन सब पहलुओं पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। लड़कियों के विवाद के मामले में  थाना पुलिस ने आरोपी गुरलाल के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। तब से चंडीगढ़ पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply