मा.रामदास शर्मा पांचवीं बार बने पंजाब स्टेट पेंशनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष

सुजानपुर 12 अक्टूबर(राजिंदर सिंह राजन /अविनाश) : पंजाब स्टेट पेंशनर एसोसिएशन जिला पठानकोट की बैठक जिला कोऑर्डिनेटर सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में विवेकानंद हाई स्कूल सुजानपुर में आयोजित हुई।इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके ने कार्यकारिणी का गठन किया गया।इससे संबंधित जानकारी देते हुए कोऑर्डिनेटर सत्य प्रकाश ने बताया कि इस बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मास्टर रामदास शर्मा को पांचवी बार सर्व समिति से जिला अध्यक्ष चुना गया इसी प्रकार मास्टर राजपाल को उप प्रधान,रमेश  शर्मा को कोषाध्यक्ष,मास्टर रतन चंद को जिला सचिव,रघुवीर सिंह को उप सचिव,बलदेव राज शर्मा को ब्लाक सुजानपुर का अध्यक्ष,तरसेम लाल को ब्लॉक उप प्रधान,मास्टर खजान चंद ,कुलदीप राय,राजकुमार,चमनलाल,बालमुकुंद शर्मा,चमनलाल ,करतार चंद,रेवती रमन,तरसेम सिंह,कैलाश,कांता देवी,मदन गोपाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामदास शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वे उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा,मेहनत,ईमानदारी से निभाएंगे तथा अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे आने वाले समय में होने वाले संघर्ष में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे तथा सब एकजुट होकर पंजाब सरकार की कर्मचारी तथा पेंशन विरोधी नीतियों की पोल खोलेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply