LATEST NEWS:विम्लाम्बा शक्ति संस्थान  में पीठ परिषद्, अदित्यावाहिनी एवम अन्नाद्वाहिनी की हुई एक बैठक

विम्लाम्बा शक्ति संस्थान  में पीठ परिषद्, अदित्यावाहिनी एवम अन्नाद्वाहिनी की हुई एक बैठक

 
होशियारपुर(आदेश ): विम्लाम्बा शक्ति संस्थान  में पीठ परिषद्, अदित्यावाहिनी एवम अन्नाद्वाहिनी पंजाब की एक बैठक अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई I जिसमें पीठ परिषद के महासचिव श्री निपुण शर्मा ने बताया कि 29 दिसंबर 2020 को परमपूजनीय जगद्गुरु शंकराचार्य पूरी पीठाधीश्वर, स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज जी विम्लाम्बा शक्ति संस्थान हर्दोखानपुर में पधार रहे हैं I जो कि 8 जनवरी 2021 तक आश्रम में आशीर्वाद देने हेतु रहेगें I करोना काल को ध्यान में रखते हुये केवलं रोजाना सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आश्रम में ही संगोष्ठी का कार्यकर्म होगा I पीठ परिषद् के अध्यक्ष रमेश भरद्वाज जी ने कहा कि जो सजन गुरु जी के दर्शन करना चाहतें है वे सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आश्रम में गुरूजी के दर्शन कर सकते हैं I इस मोके पर संध्या पासी (चेयरमैन विम्लाम्बा शक्ति संस्थान), राहुल पास्सी, गौरव गर्ग (प्रधान राम राज्य परिषद पंजाब), संदीप शर्मा, तिलकराज चोहानगौरव ऐरी, संदीप नागोरीसतीश खन्ना, बलदेवकृष्ण गोड़, मदनलाल शर्मा, संजीव ऐरी, विकास शर्मा, सीमा शर्मा, अमिताब शर्मा, रामपाल शर्मा, किरण शर्मा, नीलम खन्ना, हिमांशु, मनुराधा, सुधा शर्मा, निर्मल सलवान आदि उपस्थित थे |
 
 Edited by Rohini
 
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply