Latest News :- लाल किले पर हुई हिंसा का मास्टरमाइंड दीप सिद्धू गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था एक लाख रुपये का इनाम

नई दिल्ली :- दिल्ली ट्रैक्टर हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। सिद्धू को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया।

बता दें कि करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उसे पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया है।

Advertisements

Image result for deep sidhu

पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी। 

Advertisements

बताते चलें कि दीप सिद्धू एक पंजाबी अभिनेता है। सिद्धू का जन्म वर्ष 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ, फिर उसने आगे कानून की पढ़ाई की। दीप किंगफिशर मॉडल हंट का विजेता रह चुका है और मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम कर चुका है। शुरूआत में मॉडलिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किंगफिशर मॉडल हंट अवार्ड जीतने से पहले वह कुछ दिन बार का सदस्य भी रहा। साल 2015 में दीप सिद्धू की पहली पंजाबी फिल्म ‘रमता जोगी’ रिलीज हुई। हालांकि, उसे पहचान साल 2018 में आई फिल्म ‘जोरा दास नुंबरिया’ से मिली, जिसमें उसने गैंगेस्टर का किरदार निभाया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply