जगतार सिंह हवारा‌ , बलवंत राजोआणा‌ को रिहा करने की बजाए फांसी दी जाए ‌:‌‌ रणजीत राणा 

जगतार सिंह हवारा‌ , बलवंत राजोआणा‌ को रिहा करने की बजाए फांसी दी जाए ‌:‌‌ रणजीत राणा 
 
होशियारपुर : आज शिवसेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख रणजीत राणा ने कहा कि चुनावों में फायदा लेने के लिए केंद्र सरकार‌‌ , अकाली दल आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के ‌‌‌‌ इशारे पर‌ कुछ सिख जत्थे बंदियों को आगे करके खूंखार आंतकवादी जगतार सिंह हवारा‌ , बलवंत सिंह ‌‌‌‌‌राजोआणा जिन्हें फांसी की सज़ा हो चुकी व अन्य आंतकवादीयों को  रिहा करवाने की साजिश रची जा रही है‌ और आंतकवाद के शिकार हुए परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
 
इस बात का शिवसेना के जिला प्रधान शशि डोगरा ‌व  जिला ‌पदाधिकारियों शम्मी शर्मा ,‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌नरेंद्र बाघा , परमजीत सिंह पाला ने कडा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि जिन्होंने देश के टुकड़े करके खालीस्थान बनाने के लिए सरकार से लड़ाई करने की बजाए पंजाब में‌ निर्दोष हिंदू सिखों को मौत के घाट उतारा था‌ हिंदुओं और सिखों में संप्रदायिक दंगे करवाए थे पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह , पंजाब पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ-साथ निर्दोष हिंदुओं की बेशकीमती जाने ली थी.
 
उनको भाजपा आम आदमी पार्टी कुछ अलग अलगाववादी सिख जत्थेबंदीं ताकतें इनको रिहा करवा कर जनता में दहशत का माहौल पैदा करके वोट हासिल करने की साजिशें रच रही है जिसे शिवसेना कभी कामयाब नहीं होने देगी आज डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को भी पैरोल पर रिहा करके वोट हासिल करने की साजिश को अंजाम दिया गया है.
इस अवसर पर जिला प्रधान शशि डोगरा ने कहा कि राजोआणा जैसे इन आंतकवादीयों को माननीय न्यायालय द्वारा फांसी  दी हुई है.  इन देशद्रोहियों को रिहा करने की बजाय जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाया जाए अगर केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी व पंजाब सरकार आपस में मिलकर इन दुर्दांत आतंकवादियों को रिहा करके दोबारा आंतकवाद उभारने की कोशिश ना करें क्योंकि पंजाब ने 20 साल से भी ज्यादा आंतकवाद का संताप भोगा है अगर इन देशद्रोहियों को रिहा किया गया तो शिवसेना को इन चुनावों में ही आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर राकेश कुमार , राज कुमार , अवतार सिंह शामिल थे ‌.
 
 
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply