अंतराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लगे हजारों पौधे और ट्री गार्ड 

मनाया 14 वाँ  अंतराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस
 
पर्यावरण संरक्षण सभी के हित में: अश्वनी जोशी 
 
अंतराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लगे हजारों पौधे और ट्री गार्ड 
 
गो ग्रीन इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन के माध्यम से वर्ष 2010 में स्थानीय अश्वनी जोशी जो कि पेशे से मैरीन इंजिनियर हैं, ने अंतराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस की शुरुआत नवांशहर से ही करवाई थी। समय के साथ साथ वृक्षों की अहमियत बढ़ते, आज यह दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा है। यह शहीद भगत सिंह जिले के लिए सम्मान की बात है।
 
 
नवांशहर (जोशी ): जिला स्तरीय कार्यक्रम में, वन विभाग और गो ग्रीन इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ने सांझे तौर पर राहों रोड के सड़क किनारे पौधरोपण को बढ़ावा और खूबसूरती बढ़ाने के उद्देश्य से और पेड़ लगाने की शुरुआत की है। 
 
 विशेष रूप से शामिल गो ग्रीन इंटरनेशनल के संस्थापक पर्यावरणविद अश्वनी जोशी ने बताया कि राहों रोड के किनारे, निकट भविष्य में गणमान्य स्वर्गवासी आत्माओं की याद में शानदार यादगारी पेड़ खड़े होंगे जो कि उनके परिवारों के लिए हमेशा सम्मानीय होंगे और जनता के लिए लाभदायक भी।
समाजसेवी श्री यशपाल सिंह हाफिजाबादी और  श्रीमति पवन पुरी जी की याद में पौधे  व गार्ड लगा कर इसकी शुरुआत की गई। 
 
 
गो ग्रीन इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन के यूथ डायरेक्टर अंकुश निझावन के नेतृत्व में राहों रोड पर 14 वें अंतराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस के अवसर पर अन्य पौधारोपण किया गया और  
रोहित जैन, परविंदर बत्रा, अंकुश निझावन, जसकर्ण नारंग, बलवंत जांगड़ा, कुमार चंदन, सन्नी हाफिजाबादी, राजपाल मेंय द्वारा पौधे लगा कर जालीदार ट्री गार्ड भी लगाए गए।
 
फोकल प्वाइंट में आर के केटर्ज ने लगाए पौधे:
कुमार चंदन ने अपने पापा की याद में उनके पर्यावरण प्रेम को आगे बढ़ाते हुए अपने साथियों सहित 21 पौधे लगाए।
 
सीनियर सिटीजन ने भी किया पौधरोपण:
डॉक्टर जे डी वर्मा के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस मनाते हुए दोआबा आर्य स्कूल में सभी सीनियर सिटीजन मेबर्ज ने अपने हाथों से पौधरोपण किया। सुभाष अरोड़ा ने पेड़ो पर जागरूकता कविता भी सुनाई।
 
ए प्लस कंपनी ने भी मनाया ट्री डे:
समाजसेवी गुरचरण अरोड़ा के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस मनाते हुए करियाम रोड क्षेत्र में ए प्लस कंपनी  के स्टाफ ने पौधरोपण किया।
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply